- Hindi News
- बरटा के ग्रामीण बोले नहीं मिल रहा डिपो से राशन
बरटा के ग्रामीण बोले-नहीं मिल रहा डिपो से राशन
सरकारने हर परिवार को 10 किलो अनाज प्रति सदस्य को देने कि कल्याणकारी नीति अपनाई थी उसका बरटा के लोगों को फायदा नहीं मिल रहा। ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर डिपो होल्डर के खिलाफ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ शिकायत दी।
ग्रामीण मनीराम सैनी, मंदीप, राय सिंह, जगदीश, कुलवंत, चुड़िया राम, बंताराम, अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास विभाग द्वारा बनाया गया राशन कार्ड है, लेकिन उन्हें डिपो होल्डर राशन नही दे रहा है। उन्होंने डिपो होल्डर पर आरोप लगाया कि वह उनके राशन के बेच कर पैसे कमा रहा है और हमारे परिवार राशन से वंचित है। उन्होंने कहा कि विभाग का भी इस ओर कोई ध्यान नही है, जो इस प्रकार की अनदेखी कर रहा है।
इसी प्रकार की समस्या शहर में हरिनगर में देखने को मिली। यहां डिपू होल्डर या तो किसी राशन देते ही नही या फिर एक बार राशन देकर राशन कार्ड में दो महीने का रिकाॅर्ड चढ़ा देते है। ऐसे में अनपढ़ लोग तो समझ नही पाते, लेकिन शिक्षित लोग उनके काले कारनामे पकड़ लेते है। हरिनगर के डीपो होल्डर राजपाल सिंह ने सितंबर का राशन कार्ड धारक को दिया और अगस्त महीने के कॉलम में भी राशन देने की एंट्री कर दी। कार्ड धारक ताराकारण वासी हरिनगर में इस बारे में डीपो होल्डर से पूछा तो उसने रिकाॅर्ड पर पेन से कटिंग कर दी। कार्ड यह समस्या लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग पहुंचा और एएफएसओ से इसकी शिकायत की।
नरवाना. खाद्यएवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर के सामने रोष प्रकट करते बरटा के ग्रामीण।