लघु सचिवालय में टूटा बिजली का तार
लघुसचिवालय में मंगलवार सुबह बिजली की तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके कारण सचिवालय में सभी कार्य लगभग 3 घंटे तक ठप रहे। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली विभाग की टीम सचिवालय में पहुंची और तारों को दुरुस्त किया।
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली की तारें आपस में भिड़ गई। इससे लघु सचिवालय में एक बड़ा धमाका हुआ और पूरी बिल्डिंग की बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस घटना का कारण पेड़ों की टहनियों में फंसी तारों का आपस में भिड़ना बताया है। बिजली कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे तक बिजली की तारों को ठीक करने की मशक्कत की।
लोगोंका रहता है आना-जाना
लघुसचिवालय में हर रोज सैंकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बिजली की तारें तारें जब टूटकर जमीन पर गिरी तो उस समय कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लघु सचिवालय में पहुंचे सुनील, रमेश, विकास जेठी, कपिल सिंगला ने कहा कि बिजली की तार पेड़ों से मिली हुई हैं। विभाग को ऐसी बातों पर समय पर ध्यान देना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों में इस प्रकार की घटना से जान मान की भारी हानि लोगों को पहुंच सकती है।
जेनरेटरकी नहीं है सुविधा
लघुसचिवालय में अगर बिजली चली जाए तो लोगों को अपने कार्यों के लिए बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है क्योंकि जेनेरेटर जैसी कोई सुविधा लघु सचिवालय में नहीं है। लघु सचिवालय के कार्यों को देखते हुए सभी दफ्तरों में जेनेरेटर की सुविधा विशेष रूप से होनी चाहिए।
कुछ समय बाद तार जोड़ दी गई
^लगभगदो घंटे बाद बिजली विभाग की टीम ने बिजली की तार जोड़ दी और तारों के साथ लगी पेड़ों की टहनियों को भी कटवा दिया है। मुख्य कार्यालय में जनरेटर बिजली की सुविधा है, लेकिन कुछ कार्यालय में ऐसे भी हैं जिससे बिजली होने के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ा।
सुमितकुमार, एसडीएमनरवाना।
नरवाना. लघुसचिवालय में टूटे तार को ठीक करने पहंुची बिजली निगम की टीम।