पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने गोल्ड लोन की दुकान में लगाई आग

चोरों ने गोल्ड लोन की दुकान में लगाई आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | नवदीपस्टेडियम के साथ लगती गोल्ड लोन की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 83 हजार रुपए की नगदी चुरा ली और दुकान में आग लगाकर फरार हो गए। दुकान मालिक राकेश नैन निवासी भिखेवाला ने बताया कि वह अपनी दुकान को सोमवार शाम को अच्छी तरह लॉक करके गया था। लेकिन सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई। जब उसने दुकान में जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया 83 हजार रुपए भी गायब मिले। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।