- Hindi News
- नरवाना के हुडा ग्राउंड में कल से शुरू होगी रामलीला
नरवाना के हुडा ग्राउंड में कल से शुरू होगी रामलीला
रामलीलामंचन को लेकर रामा कला केंद्र के सदस्यों की सोमवार को हुडा ग्राउंड में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि रामलीला का आयोजन मंगलवार को शुभारंभ किया जाएगा। श्री रामा कला केंद्र और भारतीय कला केंद्र के कलाकार मिलकर रामलीला का मंचन करेंगे।
कला केंद्र के प्रधान भारतभूषण गर्ग ने बुधवार को बताया कि शहर के सभी कलाकार इस बार एक मंच पर एकत्र होकर रामायण के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में 63 वर्ष पूर्व लक्ष्मण देव आर्य के प्रयासों से रामलीला का मंचन शुरू हुआ था। इसको देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते थे। शहर की रामलीला उत्तरी भारत में सबसे प्रसिद्ध रही है।
उन्होंने बताया कि सभी कलाकार पिछले 37 दिनों की कड़ी रिहर्सल के बाद लोगों के मन में उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि भीड़ को जोड़ने के लिए पूरी रामलीला श्रद्धा और भावनात्मक तरीके से की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डाॅ. एसके सिंगला, पूर्व पार्षद सुरेश पप्पू, शैलेंद्र मोहन, वरिष्ठ उपप्रधान रामकुमार गर्ग सुशील गर्ग, सचिव वेद अरोड़ा, मैनेजर हरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष महावीर जैन, डायरेक्टर मुकेश शाम शर्मा, सीनरी डायरेक्टर विनोद, रमेश, सुभाष ठाकुर, स्टेज सचिव रामनिवास और राकेश शास्त्री, मेकअप सुरेश ढिंगरा सुरेंद्र लिखा मौजूद रहे।
नरवाना. रामलीलाआयोजन की जानकारी देते रामा कला केंद्र के पदाधिकारी।