हैंडबाॅल खिलाड़ी गुरमीत सम्मानित
नरवाना | चंद्रशेखरआजाद हाईस्कूल के हैंडबाॅल खिलाड़ी गुरमीत ने 31वीं सब जूनियर नेशनल हैंडबाॅल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच सुरेंद्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गुरमीत दिल्ली की तरफ से खेला था। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम नेशनल स्तर पर प्रथम रही। गांव में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी काे सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक राजा राम ने इस सफलता के लिए कोच और छात्र को बधाई दी।