- Hindi News
- शराब पीने के बाद हवाई फायरिंग करने पर केस दर्ज
शराब पीने के बाद हवाई फायरिंग करने पर केस दर्ज
मोहलखेड़ागांव में रविवार रात को उस समय दहशत का माहौल हो गया जब कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रविवार शाम को मोहलखेड़ा निवासी नन्ना, जितेंद्र अन्य 4 युवक गांव के पास शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे और उन्होंने असलहा से हवाई फायर किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।