पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को बचत के बारे में दी जानकारी

महिलाओं को बचत के बारे में दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | पंजाबनेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा में आशा किरण स्कीम के तहत महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय फलों सब्जियों का संर्वंधन, आचार बनाना, फलों से जूस स्कवेश बनाना रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से आए हुए प्रशिक्षक डॉ. आरके गोदारा ने फलों सब्जियों से बनने वाले पदार्थों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आंवले का आचार, मिर्च का आचार, पपीते से जैम पेय पदार्थ बना कर महिलाओं को बताया की हम इस प्रकार के पदार्थों को अपने घर में बना सकते हैं। उन्होंने ने ग्रामीण महिलाओं को बताया की वे फल सब्जी परिक्षण, सिलाई, मशरुम उत्पादन, मूल्य संवर्धित खाद्य पदार्थ बना कर बेच कर आत्म निर्भर बन सकती हैै।

नरवाना. प्रशिक्षणकैंप में महिलाओं को जानकारी देते अधिकारी।