- Hindi News
- नगर परिषद के चुनाव में 20 पार्षदों ने लिया हिस्सा
नगर परिषद के चुनाव में 20 पार्षदों ने लिया हिस्सा
नरवाना | नगरपरिषद नरवाना के प्रधान उप प्रधान पद के लिए शनिवार को चुनाव हुआ। इसमें 20 पार्षदों ने वोट डाले। अदालत के आदेशानुसार परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रधान पद के लिए इनेलो समर्थित पार्षदों में सुनीता प|ी सुभाष वार्ड-17 से उप प्रधान पद के लिए विनीता प|ी सुरेश वार्ड-8 मैदान में थे।
वहीं कांग्रेसी समर्थित पार्षदों में पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला उप प्रधान पद के लिए गंगा सिंह लोहचब ने आवेदन भरा। कस्बे में कुल 21 पार्षद हैं। चुनाव में 20 पार्षदों ने हिस्सा लिया। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम सुमित कुमार की रेख-देख में सम्पन्न हुई। एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा। चुनाव के परिणाम कोर्ट के आदेश पर 22 दिसंबर तक बंद लिफाफे में ही रहेंगे।
तीसरी बार हुआ चुनाव
नरवानानगर परिषद का चुनाव शनिवार को तीसरी बार हुआ है। इससे पहले भारत भूषण गर्ग 2010 में नपा के प्रधान बने थे। तीन साल के बाद कैलाश सिंगला को नगर परिषद का प्रधान बनाया गया था। इसके बाद शनिवार को एक बार फिर प्रधान उप प्रधान पद का चुनाव हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से हो इसके लिए डीएसपी आदर्श दीप पुलिस बल के साथ नगर परिषद परिसर में मौजूद रहे। परिषद के दोनों ओर सड़कों पर पुलिस के बैरियर लगाकर किसी को भी गली में नहीं घुसने दिया।
नरवाना. नगरपरिषदके चुनाव में उपस्थित चुनाव अधिकारी सुमित कुमार।