पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड

बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | शनिवारको बारिश के साथ पड़े ओलों से ठंड बढ़ गई है। बारिश से शहर उसके साथ लगते कई क्षेेत्रों पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 6 एमएम बारिश हुई। सर्दी से बचने के लिए लोग पूरा दिन घरों में ही रहे।

गेहूंको होगा फायदा

किसानआभे राम, प्रकाश, ईश्वर, महीपाल, नरेश ने बताया कि बारिश होने से गेहूं की फसल को सूखने के साथ-साथ सरसों की रोपाई के लिए पानी की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी।कृषि विकास अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद ने बताया कि थोड़ी बारिश होने से किसानों को काफी फायदा हुआ और गेहूं की फसल को इस समय बारिश की दरकार थी। कृषि विभाग के एसडीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से किसानों की सभी फसलों में बहुत फायदा होगा।

वहींउचानामें शनिवार को हुई बरसात के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद बरसात हुई।

उधरअलेवामें शनिवार अल सुबह लगभग छ: बजे तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंडक को बढ़ावा मिला है। किसानों के अनुसार इस हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को भारी फायदा मिलेगा।

इधरसफीदोंमें हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कृषि विभाग के एसडीओ सत्यवान आर्य कृषि विज्ञान केंद्र पांडू पिंडारा के वैज्ञानिक आरडी कौशिक ने किसानों को खेत में ज्यादा खाद डालने का सुझाव दिया है।

सफीदों. बारिशसे खेतों में इकट्‌ठा हुआ पानी।