पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी में सर्वर डाउन खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

गैस एजेंसी में सर्वर डाउन खाली हाथ लौटे उपभोक्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैसएजेंसी में सर्वर डाउन होने से गैस उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग सुबह अपने सिलेंडर लेने के लिए शहर आए, लाइनों में खड़े होकर भी अपनी रसीद कटने का इंतजार किया, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि बिना सब्सिडी वाले ग्राहकों को हाथ से काट कर पर्ची दी जा रही है।

जगबीर, महाबीर, सुरेश रोहताश ने बताया कि कर्मचारियों ने यह बात कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया है कि सर्वर डाउन है। लेकिन हम क्या करें अगर सिलेंडर नहीं मिला तो घर में चूल्हा नहीं जल पाएगा। जगबीर सिंह फरैण ने बताया कि वह दो दिन से भगवती गैस एजेंसी के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अभी तक सिलेंडर की रसीद नहीं मिली है। लोगों का कहना है जिन लोगों ने अपना बैंक खाता जमा नहीं करवाया है उनसे 620 रुपए लिए जा रहे हैं, लेकिन इसकी जिम्मेवारी ग्राहक की होगी कि बाकी पैसे जमा होंगे या नहीं।

इससे ग्राहकों में अपने पैसों का भय भी बना हुआ है। सब्सिडी पर सिलेंडर 420 रुपए का दिया जाता है। अब कुछ ग्राहकों के पास अपने गैस कनेक्शन की बुक भी है, लेकिन उसका उनको लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक खाता नहीं खुलता उन्हें यह सुविधा एजेंसी की ओर से देनी चाहिए, जिससे उनको सिलेंडर सब्सिडी रेट पर मिल सके।

पीछे से रही है सर्वर की समस्या : प्रमोद

एजेंसीमालिक प्रमोद शर्मा ने कहा कि सर्वर की समस्या पीछे से ही हो रही है। जिन ग्राहकों के खाते लिंक गैस एजेंसी में जमा हैं उन्हे सरकार ने जो योजना बनाई है। उसी के आधार पर सिलेंडर दिए जा रहे हैं। सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं लागू की गई हैं। उनकी एजेंसी की ओर से सभी सुविधाएं ग्राहकों को दी जा रही हैं।

नरवाना. गैसएजेंसी में रसीद लेने के लिए खड़े ग्राहक।