पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बना दी, नहीं बनाया पानी निकासी के लिए नाला

सड़क बना दी, नहीं बनाया पानी निकासी के लिए नाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचानाकलां गांव में हांसी रोड पर बनाई गई सीसी की सड़क निर्माण के कई दिनों के बाद भी गंदे पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों, दुकानदारों वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण के बाद दोनों तरफ सड़क के पास जमीन बची हुई है।

सड़क की ऊंचाई दोनों तरफ की जमीन से अधिक होने के कारण यहां से आवागमन के दौरान वाहन चालकों को हादसा होने का डर भी बना हुआ है। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ही यहां गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाना था। काफी दिन हो गए हैं लेकिन इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अजित, शमशेर बलवान ने कहा कि सड़क बनने के बाद नाला नहीं बनने से यहां हादसा होने का डर बना हुआ है। सड़क के दोनों तरफ नाला बनाने का प्रावधान किया हुआ है। अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क का लेबल ऊंचा होने से यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को हादसा होने का डर बना हुआ है। विभाग को चाहिए कि यहां जल्द से जल्द नाला बनाने का काम शुरू किया जाए।

एक सप्ताह बाद होगा निर्माण : एसडीओ

बीएंडआर नरवाना के एसडीओ सुभाष ढांडा ने कहा कि जिस लेबर को काम करना है वो लेबर खापड़ गांव में नाला के निर्माण में लगी हुई है। एक सप्ताह बाद यहां नाला बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस सड़क पर पानी निकासी काे नाला नहीं बनाया गया।