पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मोटापा से बचने को सही खान पान व्यायाम करें’

‘मोटापा से बचने को सही खान-पान व्यायाम करें’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडी महिला महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से लेक्चरर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता हिसार कृषि विश्वविद्यालय हिसार के प्रो. सुशील लेगा ने मोटापा विषय के बारे में बताया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा के प्रमुख अध्यक्षा डा. अंजना लोहान उपस्थित रहीं।

उन्होंने कहा कि मोटापा आज के युग में भयंकर बीमारी है। हर व्यक्ति को मोटापा से दूर रहने के लिए सही खान-पान व्यायाम जरूरी है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने भी मोटापे से हाेने वाली हाइपरटेंशन जैसे बीमारियों से बचने की बात बताई। हर छात्रा को अपने शरीर को सही रूप से बनाए रखने के लिए दृढ़ निश्चय का ध्यान भी जरूरी है।

मंच का संचालन डाॅ. नयनदीप ने किया। इस अवसर पर मैडम रेखा कोहली, सुमन लता, उषा सिंगला, मधु शर्मा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सुशील लेगा ने बहुत ही अच्छे तरीके से मोटापे से उत्पन्न बीमारियों और खान-पान चार्ट को प्रस्तुत किया।

नरवाना. एसडीमहाविद्यालय की छात्राओं को मोटापे सम्बंधी जानकारी देते सुशील लेगा।