जैविक खेती से होगा लाभ : भूषण
नरवाना| आत्माप्रोजेक्ट के तहत ब्लाक स्तरीय बैठक उपमंडल कृषि अधिकारी नरवाना के कार्यालय में डाॅ. केके खरब की अध्यक्षता में हुई।
किसान सलाहकार कमेटी के भारत भूषण ने जैविक खेती पर प्रकाश डाले हुए बताया कि कम खर्च से अधिक आमदनी प्राप्त की जा सकती है। डाॅ. वीरेंद्र बूरा ने किसानों द्वारा पूछे गए फसलों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। इस मौके पर पशु चिकित्सक डाॅ. रणबीर सिंह, डाॅ. कुलदीप शर्मा, डाॅ. रामेश्वर श्योकंद, राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
नरवाना. मीटिंगमें उपस्थित कृषि अधिकारी।