- Hindi News
- वाणी कड़वी है तो सुंदर चेहरा महत्वहीन : अचल
वाणी कड़वी है तो सुंदर चेहरा महत्वहीन : अचल
नरवाना|जैन स्थानकमें विराजमान जैन शिरोमणि राजेन्द्र मुनि, सत्यप्रकाश मुनि, अजय मुनि ठाणे-9 के प्रवचनों से श्रद्धालु लाभांवित हुए। वक्ता अचल मुनि ने आज वाणी विषय पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव सृष्टि का सबसे बड़ा चमत्कार बताया।
उन्होंने बताया कि चेहरा चाहे कितना सुंदर और आकर्षक हो यदि वाणी कड़वी है, तो उस चेहरे का कोई महत्व नहीं है। वाणी ही आकर्षण और कला का केन्द्र बिंदु है। कोयल का रंग काला है, परन्तु वाणी के कारण ही वह संसार में आकर्षक का केंद्र है। जैन यूनिटी के प्रवक्ता अचल मित्तल ने बताया कि रविवार का दिन सामयिकी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रवचन में जैन सभा के प्रधान नरेश जैन, मंत्री विमल जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, वेदप्रकाश जैन, पिरथी जैन, सोनू जैन, दीपक जैन, सुरेश जैन और सज्जन जैन आदि मौजूद रहे।