- Hindi News
- हृदय गति रुकने से कैथल के एएसआई की जान गई
हृदय गति रुकने से कैथल के एएसआई की जान गई
नरवाना |कैथल पुलिसके एएसआई रोहताश शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 56 वर्षीय रोहताश शर्मा पुत्र किशन शर्मा कैथल पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत था। वह कलायत में अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गया था। जहां दिल की गति रुकने से उसकी मौत हो गई। पुलिस अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर उसके पैतृक गांव बड़नपुर में पहुंची। जहां पर पुलिस के जवानों ने रोहताश शर्मा को सलामी दी।