सीवर ओवरफ्लो, गली में भरा पानी
सीवर के मैनहोल से हादसे की आशंका
विस्तारमंडी के पास वार्ड नंबर चार में मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। मस्जिद के पास सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी भर गया है। ऐसा नहीं है कि यहां ऐसा पहली बार हुआ है बल्कि कुछ दिनों के बाद इस तरह की समस्या होती रहती है। नियमित रूप से सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या को दूर करने की मांग की है। यहां से वार्ड नंबर दो, चार में जाने वाले राहगीर भी गंदा पानी गली में भर जाने से परेशान हैं।
दूरनहीं हो रही हैं समस्याएं
शीलूश्योकंद, सुरेश, मुकेश ने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में गंदा पानी कई दिनों से भरा है। यहां से होकर ही आना-जाना पड़ रहा है। कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या दूर नहीं हो रही है। जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग को चाहिए कि सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या से नियमित रूप से छुटकारा दिलाया जाए। जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ ईश्वर सिंह ने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो होने की शिकायत आई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
उचाना. नरवानानए बाईपास पर बिना ढक्कन के सीवर।
उचाना | नरवानानए बाईपास पर खुला सीवर का मैनहोल के कारण वाहन चालकों, वार्ड-3 के लोगों राहगीरों को हादसा होने का डर बना हुआ है। मंडी में आने के लिए नरवाना रोड से वाहन चालक नए बाईपास से होकर ही आते हैं। पुरुष, महिलाएं बच्चे यहां सुबह-शाम सैर भी करते हैं। यहा से वार्ड-3 में भी राहगीर आते-जाते हैं। लोगों ने जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से खुले सीवर के मैनहोल पर ढक्कन रखने की मांग की है। जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ ईश्वर सिंह ने कहा कि सीवर का मैनहोल से ढक्कन क्यों खुला है इसका पता करवाएंगे। यहां ढक्कन जल्द रख दिया जाएगा।