- Hindi News
- संस्कृत हिंदी समूहगान प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को
संस्कृत हिंदी समूहगान प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को
नरवाना | भारतविकास परिषद की ओर से राष्ट्रीय संस्कृत हिंदी समूहगान प्रतियोगिता 5 अक्टूबर भारत जानो प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को आदर्श बाल मंदिर में आयोजित की जाएगी। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया इस प्रतियोगिता में केवल स्कूली छात्र ही भाग ले सकते हैं तथा संगीत स्वयं द्वारा निर्मित नॉन फिल्मी होना चाहिए। भारत जानो के प्रकल्प प्रमुख महावीर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमें प्रांतीय स्तर पर 12 अक्टूबर को भिवानी में भाग लेंगी।