पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वालीबाॅल स्पर्धा में पिहोवा ने नलवा को शिकस्त दी

वालीबाॅल स्पर्धा में पिहोवा ने नलवा को शिकस्त दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कौल | बाबूअनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अन्तर कॉलेज वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन बलवंत सिंह बल्लू स्टेडियम में किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बलबीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन शारिरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष पारस मणी की देख-रेख में किया गया। इस प्रतियोगिता में एफसीएम राजकीय कॉलेज आदमपूर, डीएन हिसार, राजकीय कॉलेज नलवा, राजकीय कॉलेज पिहोवा, आरकेएसडी कॉलेज कैथल, केएम नरवाना, जनता कॉलेज कौल टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में पहला मैच राजकीय कॉलेज नलवा राजकीय कॉलेज पिहोवा के बीच हुआ। जिसमें पिहोवा की टीम ने अपना शनदार प्रदर्शन दिखाते हुए नलवा की टीम को 3-0 से हराया। इस मौके पर वालीबाल कोच बलकार सिंह, रमेश कुमार, विंकल, संतोष मौजूद रहे।