स्कूल को भेंट किए दो वाटर कूलर
नरवाना | अध्यापकअपनी संपूर्ण जिन्दगी विद्यार्थियों को विद्या का दान देकर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कुछ ऐसे अध्यापक भी हैं जो सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाजसेवा की अलख जगाए हुए हैं। ऐसे ही एक अध्यापक हैं 81 वर्षीय मास्टर दरिया सिंह ढिल्लो। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नरवाना में 81000 रुपए की लागत के दो वाटर कूलर भेंट स्वरूप प्रदान किए। ये वाटर कूलर उन्होंने अपने पुत्र सुरेन्द्र ढिल्लो की याद में भेंट किए। उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा उपस्थित हुए। उन्होंने ढिल्लो एवं उनके परिवार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत पूनिया, प्राचार्य राजेंद्र आजाद, राम प्रसाद, बलजीत गोयल, मुकेश नैन किताब सिंह मोर भी मौजूद रहे।
नरवाना. मास्टरदरिया सिंह ढिल्लो को सम्मानित करते डीईओ जोगेंद्र हुड्डा।