कार से 120 पेटी अवैध शराब बरामद
नरवाना | एक्साइजपुलिस ने फरैण गांव से एक मारुति कार में 120 पेटी देशी शराब की पकड़ी। एएसआई राज कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने यह शराब पकड़ी है। यह शराब चुनाव के दौरान अवैध रूप से तस्करी की जा रही थी। लेकिन पुलिस ने कार का पीछा किया कार चालक फरैण गांव में गाड़ी को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। शराब पुलिस के कब्जे में है। पुलिस गाड़ी चालक की तलाश कर रही है।