प्रश्नोत्तरी में भगत सिंह सदन प्रथम
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय बदोवाल के प्रांगण में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर विद्यालय में अंतर्सदन सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहीद भगत सिंह सुभाष सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसमें भगत सिंह सदन की टीम प्रथम रही। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अध्यापक पवन कुमार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए। विद्यालय के पूरे स्टाफ ने इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रतियोगिता में किए प्रदर्शन की सरहाना की बच्चों को बताया कि विद्यालय में सदन प्रणाली के माध्यम से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कराया जाता है। इस प्रकार के आयोजन में भाग लेने से बच्चे का बौद्धिक मानसिक विकास होता है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए, ताकि जीवन को एक लक्ष्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं हमेशा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।