लापता महिला का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं
नरवाना | ढाकलगांव से तीन दिन पहले लापता हुई महिला का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अनुसार 28 वर्षीय पिंकी के पति पवन वासी ढाकल ने पुलिस में शिकायत दी है। परिजनों को महिला की चुन्नी सिरसा ब्रांच नहर के ढाकल मेन हाईवे के पुल के बीच में मिली है। इससे परिजनों को आशंका है कि पिंकी नहर में गिर गई होगी। नहर में महिला की तलाश की जा रही है।