पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब रिजल्ट आने पर छात्रों का प्रदर्शन

खराब रिजल्ट आने पर छात्रों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | प्रथमसेमेस्टर में खराब रिजल्ट आने पर आईटीआई के छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह हड़ताल कर दी। सेमेस्टर सिस्टम और नकारात्मक मूल्यांकन की वापसी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व एसएफआई के जिला प्रधान विनोद जिला उप प्रधान नीरज ने किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया।

90प्रतिशत विद्यार्थी हैं फेल :एसएफआई के जिला प्रधान विनोद ने गेट मीटिंग में कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले सत्र से राज्यभर में आईटीआई में सेमेस्टर सिस्टम लगा दिया था। इसके बाद अभी कुछ दिन पहले ही प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें 90 से अधिक विद्यार्थी फेल हैं।

नीरज ने बताया कि सरकार शिक्षा के साथ लगातार प्रयोग कर रही है। सरकार ने आईटीआई में नेगेटिव मार्किंग की है, जबकि सेमेस्टर के हिसाब से सिलेबस को रिव्यु किया है और ही शिक्षकों को इस नए पैटर्न के बारे में बताया गया है। सरकार अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। विनोद ने बताया कि अगर सरकार ने हमारी मांगों का जल्द से जल्द निपटारा नहीं किया तो हम राज्य स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

नरवाना. शहरमें प्रदर्शन करते एसएफआई के विद्यार्थी आईटीआई के छात्र।