- Hindi News
- नरवाना में नगरपरिषद के प्रधान उपप्रधान का चुनाव होगा आज
नरवाना में नगरपरिषद के प्रधान उपप्रधान का चुनाव होगा आज
नरवाना | नगरपरिषदनरवाना के प्रधान उपप्रधान का चुनाव शनिवार दोपहर बाद होगा। यह चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुमित कुमार की देखरेख में नगरपरिषद के कार्यालय में होगा। इसका परिणाम 22 दिसंबर तक घोषित नहीं होगा, क्योंकि नगरपरिषद नरवाना के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने 21 नवंबर को हुए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसकी सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।
अदालत ने तब तक चुनाव परिणाम के नतीजे घोषित करने को कहा है। नगरपरिषद के आगामी चुनाव के लिए मुश्किल से छह माह का समय बचा है। अगर प्रधान उपप्रधान की कुर्सी के लिए नगर पार्षद ऐसे ही उलझते रहे तो शहर का विकास रामभरोसे रहेगा। नगरपरिषद नरवाना में 21 पार्षद है। पिछले साढ़े 4 साल से कांग्रेस समर्थित पार्षदों का राज रहा है। जैसे ही प्रदेश में सरकार बदली तो उसी समय इनेलो समर्थित पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव डालकर इस कुर्सी से दूर कर दिया। एसडीएम सुमित कुमार ने बताया कि नगर परिषद के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाईकोर्ट के लेटर बारे बताया कि धमतान गांव में खुला दरबार लगने के कारण उन्होंने अभी इसे देखा नहीं है।