पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श बाल स्कूल के बच्चों ने मनाया स्वदेशी दिवस

आदर्श बाल स्कूल के बच्चों ने मनाया स्वदेशी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | आदर्शबाल मंदिर उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्वदेशी दिवस मनाया गया। जिसमें वंदना सभा में जोगेन्द्र चन्द्रनाथ द्वारा बच्चों को विदेशी स्वदेशी वस्तुओंं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जीवन में प्रयोग होने वाली दैनिक वस्तुओ के बारे में बच्चों को बताया कि विदेशी कंपनियां किस तरह की वस्तुओं के निर्माण में सामग्री का प्रयोग करते हैं। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार त्रिवेदी ने बच्चों को संदेश दिया कि हमें अपने भारत में बनने वाली वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए जिससे हमें अपने समाज और राष्ट्र को मजबूत बना सके।