पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गली में जमा सीवर के गंदे पानी से परेशानी

गली में जमा सीवर के गंदे पानी से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | गली-3में बाबा रामदेव के मंदिर के सामने गली में सीवर का खड़ा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। शिकायत पर एसडीएम ने मौके का मुआयना किया, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है।

नगरवासी रमेश, नत्थू, सुरेश, मंजू, गीता, कमली चेतराम ने बताया कि हमारे मोहल्ले में सीवर ओवरफ्लो की वजह से समस्या पिछले दो महीने से बनीं है। कई बार शिकायत करने पर भी इस समस्या से निजात नहीं मिली। उन्होंने बताया कि गली पूरी तरह से गंदे पानी से भरी है। इसके कारण यहां से पैदल निकल पाना मुश्किल हो गया है।

मंदिरका रास्ता बंद: बाबाकुंडी बस्ती के लोगों ने बताया कि इसी गली में बाबा रामदेव का प्रसिद्ध मंदिर है जहां हर रोज लोग पूजा-अर्चना करते है, लेकिन पिछले दो महीने से लोगों को कीचड़ से गुजर कर ही मंदिर जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में मंदिरों को सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इस पवित्रता में गंदे सीवरों का पानी घुल गया तो हमारी श्रद्धा का क्या होगा। लोगों ने प्रशासन के गुहार लगाई है जल्द से जल्द इस समस्या निजात दिलवाई जाए।

एसडीएमकर चुके है मुआयना

एसडीएमने मौके पर आकर इस समस्या का मुआयना किया था और आश्वासन दिया था कि इस समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा। एसडीएम सुमित कुमार के आश्वासन के बाद भी यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नरवाना. बाबाकुंडी की गली में जमा सीवर के पानी को दिखाते युवक।