पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1100 कलश उठाकर निकाली शोभायात्रा

1100 कलश उठाकर निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | श्रीमातृ आंचल सेवा समिति द्वारा श्रीमदभागवत कथामृत एवं शतचंडी का आयोजन गुरुवार को शहर में कलश यात्रा निकाल कर किया गया। 1100 कलश उठाकर शोभायात्रा पतराम नगर से दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई और शहर से होती हुए कथा स्थल हुड्डा ग्राउंड में पहुंची। शहर में महिलाओं ने इस शोभायात्रा में भाग लिया।

रथ में सवार कथा प्रवक्ता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी जी महाराज ने शोभा बढ़ाई। प्रवक्ता विनोद मंगला ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से शहर में सुख शांति बनती है। इस मौके पर नप प्रधान कैलाश सिंगला, अचल मित्तल, सुरेश पप्पू मौजूद रहे।