- Hindi News
- एचएसडीआईसी का मैनेजर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
एचएसडीआईसी का मैनेजर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
ऐसे आया पकड़ में
विजिलेंसने नरवाना एचएसडीआईसी (हरियाणा स्टेट डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रियल सेंटर) के सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला को गुरुवार शाम को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है
विजिलेंस को शिकायत देकर सूचना मंडी सिरसा के ठेकेदार ओंकार ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले एचएसडीआईसी में सबमर्सिबल लगाया था, लेकिन आज तक उसका बिल पास नहीं हुआ था। बिल पास कराने के लिए सिरसा नरवाना एचएसडीआईसी के सीनियर मैनेजर भल्ला से गुहार लगाई। मैनेजर ने बिल पास करने की एवज में उनसे 60 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत फतेहाबाद इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा को दी।
विजिलेंस इंस्पेक्टर ने ओंकार को रिश्वत की राशि के नोट हस्ताक्षर पावडर लगा कर दे दिए। योजना के अनुसार गुरुवार को आेंकार को यह रिश्वत राशि एचएसडीआईसी मैनेजर को देने को कही। ओंकार 60 हजार रुपए की राशि लेकर नरवाना कार्यालय में पहुंचा और सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला को यह राशि थमा दी। इशारे मिलते ही इंस्पेक्टर के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय विजिलेंस टीम ने कार्यालय में दबिश देकर मैनेजर को दबोच लिया। तलाशी लिए जाने पर मैनेजर के कब्जे से रिश्वत की 60 हजार रुपए की राशि बरामद हो गई। हाथ धुलवाने पर पानी का रंग लाल हो गया। इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि रिश्वतखोर सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला को 60 हजार रुपए की रिश्वत राशि सहित गिरफ्तार कर लिया है।