- Hindi News
- हरिनगर में सीवर ओवरफ्लो, निकलना हुआ मुश्किल
हरिनगर में सीवर ओवरफ्लो, निकलना हुआ मुश्किल
नरवाना | हरिनगरमें सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में सीवर का पानी जमा हो गया है। इस कारण नगरवासियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली नंबर दस के लोगों ने इसी समस्या को लेकर अपना रोष प्रकट किया। लोगों का कहना है कि यह समस्या यहां पर पिछले दो महीने से बनी हुई है, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों का इस गली से निकलना दूभर हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि उनकी इस समस्या का समाधान करवाया जाए ताकि लोग यहां पर ठीक से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
नहीं आते कर्मचारी
हरिनगरके लोगों ने बताया कि जब से यहां गली में यह समस्या हुई है। तब से लेकर आज तक कोई कर्मचारी यहां नहीं आया है। कुछ कर्मचारी यहां पर आते हैं तो यहां की स्थिति को देखकर बिना कुछ समाधान किए ही वापस लौट जाते हैं। बच्चों को स्कूल जाने में होती दिक्कत: नगरवासी सुरेंद्र, सुरेश, संजू शर्मा, रामकुमार, बिमल, भारती, मुकेश ने बताया कि पूरी गली में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे यह गली एक तालाब की बन गई। सुबह बच्चे जब स्कूल जाते है तो उन्हें इस गंदे पानी से सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों के अलावा महिलाओं बुजुर्गों का भी यहां से निकलना नहीं हो पाता है।
अगर इस प्रकार की कोई समस्या है तो उसका निदान करवाया जाएगा। सभी सुविधाएं लोगों को सुचारू रूप से मिलती रहें यहीं हमारा प्रयास है। इस समस्या के बारे मे उचित अधिकारियों को सूचित कर दिया है। जल्द ही समस्या का निदान करवाया जाएगा। सुमितकुमार, एसडीएमनरवाना।
नरवाना. गलीमें सीवर के पानी को दिखाते हरिनगर वासी।