- Hindi News
- इधर, नरवाना कार्यालय पर पूरे दिन लटका रहा ताला
इधर, नरवाना कार्यालय पर पूरे दिन लटका रहा ताला
कार्ड बनते हैं 50, लोग पहुंचते हंै 500
आधार कार्ड बनाने वाले युवाओं से मांगे आवेदन
सरकारद्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सुविधाओं के लिए आधार कार्ड जरूरी होने से इसे बनवाने के लिए लोग प्रतिदिन काफी तादाद में अपने परिवारों के साथ संयुक्त कार्यालय परिसर पहुंच रहे है। यहां क्षेत्र में बनने वाले आधार कार्डों के लिए एक मशीन है। हर रोज 50 आधार कार्ड बनते है, लेकिन बनवाने वाले 500 पहुंच जाते है। पूरे दिन घरों, खेतों सहित अन्य कार्य छोड़ कर लोग अपने परिवारों के साथ पहुंच रहे है। यहां बढ़ रही लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बीडीपीओ द्वारा लिखे गए पत्र के बाद एक पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
भौंगरा गांव से पहुंचे बेद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिनों से रहा है। जब वो यहां पहुंचता है तो यह कहां जाता है कि जिन लोगों के आधार कार्ड बनने है उनके फार्म ले लिए गए है आप कल आना। सुबह से यहां आए हुए है लेकिन आज दरवाजा बंद कर दिया गया है। हर रोज घरेलू कार्य छोड़ कर यहां पहुंच रहे है। छा तर के राजपाल ने कहा कि वह अपने बुजुर्ग पिता का आधार कार्ड बनवाने के लिए कई बार चुका है, लेकिन हर बार यहां भीड़ लगी रहती है। जिस तरह से पहले आधार कार्ड गांव में बनाए जाते थे उसी तरह से आधार कार्ड अब गांव में ही बनाए जाए। बीडीपीओ शंकर लाल गोयल ने कहा कि यहां आधार कार्ड बनवाने वालों की भीड़ बढ़ रही है। एक मशीन होने के कारण यहां आधार कार्ड हर रोज 50 के आस-पास बन रहे है। भीड़ से कार्य प्रभावित हो इसके लिए पुलिस कर्मी की ड्यूटी पुलिस थाना में पत्र लिख कर लगवाई है। कितने आधार कार्ड बनने है इसकी रिपोर्ट मांगी गई है ताकि उस मध्य नजर आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें सकें।
सिलेंडर मिलेगा महंगा
मंजूने बताया कि गैस एजेंसियों में भी बिना आधार कार्ड के गैस कनेक्शन एवं गैस सुविधा नहीं दी जा रही है। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नहीं मिलेगी पेंशन
ग्रामीणमहिला शांति देवी ने बताया कि पेंशन लेने के लिए आधार कार्ड साथ लाना जरूरी मांगा जा रहा है। अगर आधार कार्ड नहीं बना तो पेंशन नहीं मिलेगी।
बिना कार्ड के राशन नहीं मिल रहा
खरड़वालके कर्णा ने बताया कि बिना आधार कार्ड के अब सरकारी डिपो से राशन भी नहीं मिल रहा है, लेकिन यहां एक सप्ताह स