- Hindi News
- प्रदेश में चलाया जाएगा भाजपा सदस्यता अिभयान
प्रदेश में चलाया जाएगा भाजपा सदस्यता अिभयान
नरवाना भाजपाकी मीटिंग पब्लिक धर्मशाला में की गई। इसकी अध्यक्षता जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी जोरा सिंह बड़नपुर ने की। इसमें भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी ने कहा सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। हरियाणा में सत्ता आने से पहले पार्टी के 4 लाख सदस्य थे, जिन्हें बढ़ाकर 47 लाख बनाने की रणनीति पार्टी द्वारा तैयार की जा रही है। नरवाना मंडल के सदस्य प्रभारी धर्मबीर बाता ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए संबंधित सदस्य को एक सौ प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। मंडल प्रधान विनोद गोयल ने कहा जो भी सदस्य अपनी विधान सभा के अलावा दूसरी विधान सभा में जाकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाएगा, पार्टी उसको विशेष महत्व देगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश जैन, महामंत्री दलबीर चोपड़ा, मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा, भारतभूषण गर्ग, साधुराम शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण टेलर मास्टर, उपेंद्र गर्ग, सज्जन गर्ग, हंसराज, बीरबल दास, अमन दीप गुप्ता, राजकुमार अमरगढ़, डॉ. राकेश, मदन लाल पिपलथा, धूप सिंह मोर, संतोष उझाना, लवकुश भारद्वाज, अक्षय जैन, सुशील मित्तल, पवन तंदूर उपस्थित रहे।