पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराए के मकानों में चल रहे हैं आंगनबाड़ी

किराए के मकानों में चल रहे हैं आंगनबाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना| जिलाएवं बाल कल्याण विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों को अब तक सरकारी भवन नहीं मिले है। कुछ के पास ही सरकार का दिया भवन है और ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्र किराए पर लिए गए मकानों में ही चलाए जा रहे हैं। महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी शारदा रानी सुलोचना कुंडू ने बताया कि नरवाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी विभाग की दो ब्रांच हैं। इसमें सीडीपीओ शारदा रानी के पास 180 सुलोचना कुंडू के पास 136 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें से केवल 28 केंद्रों को सरकारी भवन मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास ग्राम पंचायत की ओर से जो भी केंद्र के भवन के बारे में प्रपोजल आता है तो वह तुरंत विभाग को भेज दिया जाता है। उनके पास स्टाफ की काफी कमी है। इसके बावजूद जैसे-तैसे वह आंगनबाड़ी केंद्रों को संभाल रहीं हैं।

नरवाना. आंगनबाड़ीकेंद्र में खेलते बच्चे।