- Hindi News
- दिन में जल रही लाइटें विभाग का नहीं कोई ध्यान
दिन में जल रही लाइटें विभाग का नहीं कोई ध्यान
नगरपरिषदनरवाना में प्रधान उपप्रधान पद के लिए चुनाव तो हो गया है, लेकिन परिणाम अभी तक घोषित होने के कारण प्रधान की कुर्सी खाली पड़ी है। इस कारण शहर में लोगों को हो रही असुविधाओं पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
शहर में लगी कुछ स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो कुछ दिन में भी जलती रहती हैं। बिजली विभाग अन्य संस्थाएं बिजली बचाने के लिए कई अभियान चलाती हैं, लेकिन नरवाना में सरकारी विभागों के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। एक तरफ तो लोग शहर में लाइटें जलने से परेशान हैं और दूसरी तरफ बिजली का दुरुपयोग हो रहा है।
शहरवासी सुनील, कपिल सिंगला, हैप्पी, बलवान मोर, संदीप ने बताया कि शहर के नेहरू पार्क रोड में नगर परिषद द्वारा लगाई गई लाइटें रात के समय में राहगीरों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए लगाई गई हैं। वो सुबह सूरज निकलने के बाद भी जलती रहती हैं और व्यर्थ में बिजली खर्च होती रहती है। यह एक दंडनीय कार्य है जो प्रशासन के सामने हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेवारी नगरपरिषद के अधिकारियों कर्मचारियों की बनती है कि वह शहर की व्यवस्था पर उचित ध्यान रखें। यह समस्या नगर परिषद के पास शहर में है। इस ओर अधिकारियों का अभी तक कोई ध्यान नहीं गया।
नपाके प्रधान उप प्रधान की कुर्सी खाली
नगरपरिषद में तो प्रधान है ही उप प्रधान। नगर परिषद में चुनाव तो हो गए हैं लेकिन प्रधान उप प्रधान के नाम को हाईकोर्ट के आदेशानुसार 22 दिसंबर तक बंद लिफाफे में रखा गया है। इस समय एसडीएम सुमित कुमार शहर के कार्यों पर खुद नजर रख रहे हैं, लेकिन लाइटों की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
नरवाना. नेहरूपार्क रोड पर दिन के समय जलती स्ट्रीट लाइटें।
^अगर ऐसी समस्या है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। नगर परिषद के कर्मचारियों को आदेश दे दिया है। लाइटें को दोपहर में बंद रखा जाएगा। सुमितकुमार, एसडीएमनगर परिषद प्रशासक, नरवाना।