- Hindi News
- ठंड की चिंता किए बिना संडे को भी पहुंच गए \"आधार\' बनवाने
ठंड की चिंता किए बिना संडे को भी पहुंच गए \"आधार\' बनवाने
आधारकार्ड बनवाना अब लोगों के लिए आफत बन चुका है। सभी सरकारी विभागों ने लोगों को इस बात के लिए आगाह तो कर दिया कि बिना आधार के अब कार्य आसानी से नहीं होगा। जहां बैंकों ने भी खाता खुलवाने के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है, वहीं, गैस एजेंसियों ने भी यह कह दिया है कि बिना आधार के गैस सिलेंडर मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी उलझन को समझते हुए मौसम में बढ़ी ठंड के बावजूद रविवार को भी क्षेत्र के लोग अपना कार्ड बनवाने के लिए लघु सचिवालय में दिखाई दिए। उन्होंने तो ठंड बूंदाबांदी की परवाह की और ही संडे के अवकाश को देखा। बस वे तो आधार कार्ड बनवाने की जरूरत को अहम मान रहे हैं। इसलिए वो रविवार को भी आधार कार्ड बनवाने के लिए लघु सचिवालय में लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हो गए।
भीड़ की वजह से लोगों को हो रही परेशानी
{शहरवासी रिशु गर्ग ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लघु सचिवालय के चक्कर काट रहा है, लेकिन मशीनें कम भीड़ अधिक होने के कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
{नाथीराम ने बताया कि गैस एजेंसियों में अब बिना आधार कार्ड के सिलेंडर नहीं मिलने की बात कही जा रही है। इस कारण वह अपना कार्ड बनवाना चाहता है, मगर भीड़ अधिक होने के कारण वह रविवार को छुट्टी के दिन घर के अन्य कार्य छोड़कर लघु सचिवालय पहुंचा है।
{संदीप ने बताया कि बिना आधार कार्ड के अब सरकारी डिपो से राशन भी नहीं मिल रहा है। यहां एक सप्ताह से लाइन में लगा हूं, लेकिन अभी तक मेरा आधार कार्ड नहीं बना है। इसके अलावा बैंक में बिना आधार के खाता नहीं खोला जा रहा है।
नरवाना. लघुसचिवालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।