पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आसमानी बिजली गिरने से 40 मकानों में बिजली उपकरण जले

आसमानी बिजली गिरने से 40 मकानों में बिजली उपकरण जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | बारिशके साथ जहां ठंड हो गई है वहीं, फरैणकलां में शनिवार देर रात को आसमानी बिजली गिरने से कई घरों में बिजली के उपकरण खराब हो गए है। इससे लोगों को काफी नुकसान हो गया है।

गांव फरैणकलां के सतपाल ने बताया कि उसके मकान पर आसमानी बिजली गिरने से घर का लैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। अब उसे इसकी मरम्मत करवानी पड़ेगी, अन्यथा कोई दुर्घटना भी घट सकती है। उसने बताया कि घर पर बिजली का झटका इतनी जोर से था कि पूरा घर भी गिर सकता था। इसके अलावा गांव के लगभग 40 घरों के उपकरण खराब हो गए। गांव के इंद्र, दिलीप शीशपाल ने बताया कि उनके घर में रखे इंवर्टर, बैटरी, फ्रिज टीवी सहित कई बिजली के उपकरण खराब हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनको अचानक हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए बतौर मुआवजा दिया जाए।

नरवाना. फरैणकलां गांव में आसमानी बिजली गिरने के बाद जले उपकरण को दिखाते ग्रामीण।