पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी सम्मेलन के लिए विमर्श

व्यापारी सम्मेलन के लिए विमर्श

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | हरियाणाप्रदेश व्यापार मंडल के 15 फरवरी को नरवाना में होने वाले प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हंै। इस संबंध में सोमवार को पतराम नगर में नरवाना व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संरक्षक भारत भूषण ने हुई।

स्थानीय शाखा अध्यक्ष अचल मित्तल ने बताया कि यह सम्मेलन आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश व्यापार मंडल के प्रमुख बजरंग दास गर्ग शिरकत करेंगे। इसमें व्यापार वर्ग की प्रमुख समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी। वहीं नरवाना इकाई की ओर से मांगपत्र प्रस्तुत किया जाएगा। इस बैठक में रमेश गर्ग, हंसराज समैण, वीरेंद्र डूमरखां, सोनू जैन, देवी दयाल गर्ग विजय कुमार उपस्थित रहे।

नरवाना. बैठकमें उपस्थित व्यापार मंडल के सदस्य।