पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएसजी फिल्म रिलीज हुई तो भुगतेंगे सिनेमाघर

एमएसजी फिल्म रिलीज हुई तो भुगतेंगे सिनेमाघर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसाथ पांच भाषाओं में 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म एमएसजी को लेकर डेरा प्रेमियोंं ने एसडीएम नरवाना को ज्ञापन सौपा।

इसमें डेरा प्रेमियो ने बताया कि यह फिल्म पूर्णरूप से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए बनाई गई है। लेकिन कुछ शरारती तत्व राजनैतिक दबाव से प्रेरित लोग इस फिल्म के चलने मे रुकावट पैदा करना चाहते हैं। इन्हीं लोगों द्वारा बख्शी सिनेमाघर नरवाना में जाकर धमकियां दी जा रही हैं। शरारतीतत्वों का कहना है कि हम फिल्म को चलने नहीं देंगे। डेरा प्रेमियों ने एसडीएम से निवेदन किया है कि जो लोग धमकी देकर आए हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के द्वारा डेरा प्रेमियों ने प्रशासन को चेताया भी।

^इस बारे में डेरा प्रेमियों की ओर से शिकायत मिल गई है। पुलिस इस शिकायत पर गौर करेगी। अगर किसी ने फिल्म को लेकर धमकी दी है तो इसकी भी छानबीन करवाई जाएगी। किसी काम को धमकी देकर रुकवाना जुर्म है। -सुमितकुमार, एसडीएम नरवाना

नरवाना. एसडीएमको ज्ञापन सौंपते डेरा प्रेमी।