- Hindi News
- सभी शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे : नरेश
सभी शिक्षण संस्थानों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे : नरेश
महिलासुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रहे संगठन एसएफआई, केवाईएस डीवाईएफआई ने संयुक्त रूप से मीटिंग की। इसमें फैसला लिया गया कि रोहतक की निर्भया के साथ जो जघन्य घटना हुई है उसको लेकर हमारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सभी संगठनों के सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि सभी रूटों पर लोकल बस स्पेशल बस लड़कियों के लिए हो। सभी शिक्षण संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे पीसीआर का प्रबंध किया जाए। मीटिंग में छात्रों को संबोधित करते हुए नरेश कुमार वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए सभी प्रगतिशील संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज छेड़खानी गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार इसका समाधान करने में विफल है।
दूसरी तरफ निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। विद्यार्थियों की मूलभूत जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही है।
इस मौके पर क्रांतिकारी युवा संगठन से वीरेंद्र, कुलदीप, भारत की जनवादी नौजवान सभा से मोनू, सुनील, मंजीत, रामभज, मंजू, तमन्ना, प्रीति, मीना, मुस्कान ज्योति आदि उपस्थित रहे।
नरवाना. एसडीएमको ज्ञापन सौंपने के लिए जाते एसएफआई के सदस्य।