- Hindi News
- दिल्ली पटियाला, हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर पुल बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा
दिल्ली-पटियाला, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर पुल बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा
दिल्ली-पटियालाहिसार-चंडीगढ़ राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनने से राहगीरों शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद बन गई है। सरकार ने करनाल से लेकर राजस्थान रोहतक से लुधियाना तक हाईवे को फोरलेन बनाने की घोषणा की है। जिससे सड़क के निर्माण के साथ-साथ नरवाना स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनाल में आयोजित एक रैली में की थी।
तीनकिलोमीटर तक खड़े रहते हैं वाहन
नरवानामें ओवरब्रिज की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। यह फाटक दिल्ली से बठिंडा रेलवे मार्ग पर बना है। इस ट्रैक पर पूरे दिनों ट्रेनों का आवागमन रहता है। इसी प्रकार चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर भी वाहन पूरे दिन दौड़ते रहते हैं। फाटक बंद होने से मेन हाईवे के दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लग जाता है। जब कुछ देर बाद फाटक खुलता है तो जाम में फंसे सभी वाहन फाटक क्रॉस नहीं कर पाते तब तक दूसरी ट्रेन के आने का समय हो जाता है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोर लेन सड़क पर निमार्ण कार्य शुरू हो चुका है। जिससे अब लोगों को घंटों फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अभी इस कार्य में लंबा समय लगेगा।
पिछली सरकार को सौंपे थे ज्ञापन
शहरवासीसतबीर ने बताया कि पिछली सरकार में नरवाना के लोगों ने उच्च अधिकारियों को कई बार ओवरब्रिज की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे। लेकिन लोगों की किसी ने नहीं सुनी। अब देश के प्रधानमंत्री ने इस रोड को फोरलेन दर्जा देने की बात कही है।
शहर को मिलेगा नया रूप
शहरवासीबलवान मोर ने बताया कि उसकी जमीन भी फोर लेन के लिए एक्वायर की गई है। फोरलेन ओवरब्रिज बनने से शहर को एक नया रूप मिलेगा। हिसार रोड़ पर जब फाटक बंद हो जाता है तो लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। इंतजार करने वालों में विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं।
एनएचएआई करेगी निर्माण कार्य
नरवानाके स्टेशन उप-अधीक्षक एसएन गुप्ता ने बताया कि सड़कों ओवरब्रिजों का निर्माण एनएचएआई विभाग से कराया जाता है। अभी ओवरब्रिज की प्लानिंग की जा रही है कि उसे कहां से उठाना है। उन्होंने बताया कि पटियाला रोड पर बने फाटक वाले ओवरब्रिज का कार्य इस ब्रिज से पहले किया जाएगा। कैथल की ओर जाने वाली इस रेलवे लाइन पर कम ट्रेनों का आना-जाना है, इस रोड का कार्य शुरू हो चुका है।
विकास कार्य होंगे शुरू
सुनीलबड़नपुर ने बताया कि दिल्ली-पटियाला रोड पर ओवरब्रिज बनने से शहर में लगने वाले जामों से निजात मिलेगी। फोर लेन रोड बनने से शहर में विकास कार्य भी शुरू हो सकते हैं।
अब दूर हो जाएगी समस्या
सुखबीरचोपड़ा ने बताया कि शहरवासी समय-समय पर दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज की मांग करते आए हैं। अब लोगों की यह समस्या मांग दूर हो जाएगी। इसे पूरा करने के लिए विभाग को जोर-शोर से कार्य शुरू कर देना चाहिए।
नरवाना. चंडीगढ़-हिसारहाईवे पर फाटक बंद होने के बाद वाहनों की लगी लाइन।
रेलवे फाटक बंद होने से घंटों तक लोगों को होती है परेशानी