पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरवाना में व्यापारियों का सम्मेलन 15 को

नरवाना में व्यापारियों का सम्मेलन 15 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | पुरानीमंडी व्यापारियों की बैठक सोमवार को व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव रोशनलाल घोघड़िया की अध्यक्षता में हुई। इसमें नरवाना में 15 फरवरी को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में अधिक से अधिक व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। घोघड़िया ने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश के व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में समस्याओं पर विचार-विमर्श करके व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के माध्यम से सीएम मनोहरलाल के सामने रखा जाएगा ताकि व्यापारियों की समस्याएं दूर हो सकें। प्रदेश में निरंतर हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग भी इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश सरकार से की जाएगी।