पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य स्कूल के पूर्व छात्र ने हैंडबॉल स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

आर्य स्कूल के पूर्व छात्र ने हैंडबॉल स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र हरेंद्र ने केरल में हैंडबाॅल की टीम में छत्तीसगढ़ की तरफ से खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र हरेंद्र ने 2011 में विद्यालय से दसवीं की परीक्षा पास की थी। यह छात्र विद्यालय की हैंडबाॅल की टीम का होनहार खिलाड़ी रहा है। उसने कई बार टीम को राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। छात्र 2011 के बाद भिलाई स्पोर्ट्स स्कूल में चला गया था।

छात्र की इस उपलब्धि पर आर्य समाज नरवाना रजि. के प्रधान इंद्रजीत आर्य पूर्व प्रधान नरेश आर्य, मंत्री विजय कुमार कोषाध्यक्ष अश्विनी आर्य विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान अनिल आर्य प्रबंधक विवेक आर्य कोषाध्यक्ष आमोद कुमार ने छात्र उसके अभिभावकों को बधाई दी। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।