- Hindi News
- युवती लापता, पड़ोसी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
युवती लापता, पड़ोसी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
पटेलनगर नरवाना से एक पखवाड़ा पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती के मामले में शहर थाना नरवाना पुलिस ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नहींलगा सुराग
पटेलनगर निवासी एक महिला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 29 अगस्त को उसकी बेटी घर से लापता हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही बलजीत उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है। उसकी बेटी के गायब होने के साथ ही बलजीत भी घर से गायब है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बलजीत के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।