पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | नरवानापुलिस ने 38 पेटियों से अवैध रूप से भरी कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। डीएसपी पूर्ण चंद पंवार ने बताया कि गुरुवार को एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उझाना गांव के मनोज को नहर पुल के पास गाड़ी में पकड़ा। उसकी गाड़ी में 38 पेटी देशी शराब की पाई गई।

इसके अलावा पुलिस की इस टीम ने बुधवार को सुरेश को भी 6 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। यह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था।