पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पक्षों के झगड़े में आठ पर मामला दर्ज

दो पक्षों के झगड़े में आठ पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपेवालागांव में बुधवार शाम को दो पक्षों के बीच में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए।

गढ़ी थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर एक पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ, जबकि दूसरे पक्ष के भी 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नेपेवाला निवासी राजेंद्र ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही हवासिंह परिवार से विवाद चला रहा है। इसके कारण उन लोगों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।

गढ़ी थाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर हवासिंह, बलवान, सता, सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष के हवासिंह ने आरोप लगाया कि राजेंद्र पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर घायल किया है। इस पर पुलिस ने हवासिंह की शिकायत पर राजेंद्र, सिवाया, सुदन, प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गढ़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।