पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परंपरागत खेती की जगह करें आधुनिक खेती

परंपरागत खेती की जगह करें आधुनिक खेती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | पंजाबनेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा में गुरुवार को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। केंद्र के निदेशक दलबीर सिंह ने बताया कि परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती प्रयोग करें। सामान्य फसलों को छोड़कर फल, सब्जियां, मशरूम, मछली पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं के बारे मे प्रशिक्षण प्राप्त कर इन क्षेत्रों में काम शुरू करना चाहिए। इस मौके पर केंद्र की ओर से किसानों को सब्जियों के बीज वितरित किए गए। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से आए प्रशिक्षक डॉ. जगत सिंह ने सब्जियों की पौध कैसे तैयार की जाती है तथा सब्जियों की खेती कर हम कैसे प्रति एकड़ ज्यादा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं की जानकारी दी।

नरवाना. किसानदिवस पर पीएनबी में उपस्थित किसान।