पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली सजाओ स्पर्धा में अमित रितु प्रथम

रंगोली सजाओ स्पर्धा में अमित रितु प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | आरजीएसडीकॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य आरपी रोहिल्ला ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है और बच्चों में आत्मविश्वास की भावना पैदा होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्णायक मंडल की भूमिका संतोष गर्ग, रितु गर्ग नीलम मित्तल ने निभाई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चे मंच पर आने के लिए प्रेरित होते हैं उनके अंदर कुछ सीखने की प्रवृत्ति जागृत होती है। इसमें अमित-रितु प्रथम, मधु-रितु द्वितीय और मीनू-संजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नरवाना. प्रतियोगितामें रंगोली को देखते निर्णायक मंडल के सदस्य।