पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 200 यूनिट रक्त एकत्रित

शिविर में 200 यूनिट रक्त एकत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | रोटरीक्लब की ओर से गुरुवार को आईटीआई परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 यूनिट एकत्र किया गया। इसमें आईटीआई के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसका शुभारंभ एसके सिंगला प्रधान आईएमए द्वारा रिबन काट कर किया गया। डाॅ. एसके सिंगला ने कहा कि जीवन में दो-तीन बार रक्तदान करना चाहिए, जोकि हमारे जीवन का सबसे बड़ा दान होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि हमारे शरीर में नए खून का संचार होता है। हमारे द्वारा दान किए गए रक्त से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है। खून दान करने से हम हमारे देश के हित में अपनी भागीदारी दे सकते हैं। डाॅ. सिंगला ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी की टीम ने रक्त एकत्र किया। इस मौकेे पर रोटरी प्रधान दिवान संजय, सेक्रेटरी अमित मित्तल, प्रदीप गुप्ता, योगेद्र गुप्ता, अनूप, संजीव सहित आईटीआई का स्टाफ मौजूद रहा।

नरवाना. आईटीआईमें लगे शिविर में रक्तदाताओं के साथ नोटरी सदस्य।