- Hindi News
- बाबा साहेब ने दिलाया था वोट का अधिकार : विनोद
बाबा साहेब ने दिलाया था वोट का अधिकार : विनोद
नरवाना | आदिअंबेडकर समाज की ओर से डूमरखां कलां में डाॅ. भीमराव आम्बेडकर समाज के लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। शनिवार को गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान विनोद डूमरखां ने की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने समाज को जो अधिकार दिलवाए हैं। उनको समाज भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अाम्बेडकर ने ही हमें इस देश का सही नागरिक बनाया था इसलिए हमेें उनके बताए दिशा-निर्देशों पर चलना चाहिए। प्रधान ने कहा कि 1932 में बीआर आम्बेडकर ने हमें वोट का अधिकार दिलवाकर एक मसीहा का काम किया था। इस मौके पर महासचिव सुखबीर, सुनील दानव, विकास फगू, संजय, सनीत, नरवीर, विक्रम, अशोक सोनू मौजूद रहे।