पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना शिक्षा के कोई भी नहीं बढ़ सकता है आगे : दर्शना

बिना शिक्षा के कोई भी नहीं बढ़ सकता है आगे : दर्शना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरलकन्या गुरुकुल में 39वें वार्षिक महोत्सव का समापन सोमवार को हो गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी दर्शना देवी ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी दिलबाग नैन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी सदानंद कुलपति धीरावास अन्तर सिंह आर्य क्रांतिकारी नलवा उपस्थित रहे। मंच संचालन गुरुकुल के प्रवक्ता दिलबाग शास्त्री नेे किया।

दर्शना देवी ने कहा कि लड़कियां किसी भी मायने में लड़कों से कम नहीं हैं। अगर कन्याओं को अच्छे संस्कार शिक्षा मिले तो वह भी इस देश के निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकती हैं। एक नारी की सबसे पहली सफलता उसका स्वच्छ आचरण होता है। अगर हमारा आचरण व्यक्त्तित्व बेहतर होगा तो हम समाज के हर कार्य में अपनी भागीदारी दे सकतें हैं। उन्होंने कहा कि हमार दूसरा लक्ष्य शिक्षा का होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा के बिना कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता। नारी जीवन सदियों से घुटता आया है, लेकिन अब नारी शिक्षित होकर अपनी कामयाबी दुनिया को दिखा रही हैं।

मुख्य अतिथि दिलबाग नैन ने कहा कि खरल गांव में नारी शिक्षा का एक छोटा सा पौधा लगाया था, लेकिन आज वह पौधा एक बड़ा वट वृक्ष बन चुका है, जिसमें यहां के शिक्षक मंडल कार्यकारिणी का मुख्य प्रभाव रहा है। समापन अवसर पर प्रधान रवि नैन, धर्मबीर नैन पूर्व चेयरमैन ग्रामीण मौजूद रहे। समापन अवसर पर गुरुकुल की छात्राओं ने कविताओं गीतों के माध्यम से नारी जीवन पर प्रकाश डाला।

छात्राओं ने कहा कि नारी इस संसार की जननी है। नारी के बिना यह संसार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकता, लेकिन आज भी कन्याओं की भ्रूण में ही हत्याएं हो रही हैं। एक तरफ तो समाज लड़कियों को लक्ष्मी मानता है और दूसरी तरफ उनको इस धरती पर भी नहीं आने दे रहा। छात्राओं ने गीतों के माध्यम से कहा कि इस समाज में जितना हक लड़कों का है उतना ही हक लड़कियों का भी है।

जींद. विद्यार्थियोंको गर्म वस्त्र वितरित करते हुए सूरजभान।

नरवाना. कन्यागुरुकुल में आयोजित वार्षिक महोत्सव में उपस्थित छात्राएं।

जींद | राजकीयउच्च विद्यालय जींद जंक्शन में सोमवार को विभिन्न सदनों पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रार्थना सभा में समाजसेवी सूरजभान अलेवा ने छात्रों को संस्कृति एवं शिक्षा के मूल्यों की विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं न