पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरवाना में परामर्श केंद्र की स्थापना

नरवाना में परामर्श केंद्र की स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना| जिलाबाल कल्याण परिषद की ओर से एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के 20वें क्षेत्र के 7वें परामर्श केेंद्र की स्थापना की गई। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने कहा कि हर उम्र विशेषतौर से किशोरावस्था में दूसरे साथियों यानि हम समूह लोगों के वातावरण का बच्चों के व्यक्तित्व के विकास पर सीधा असर पड़ता है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों के दोस्तों की पूरी जानकारी हासिल करें। अनिल मलिक ने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे क्योंकि जहां साफ-सफाई होती है, वहां देवी-देवता निवास करते हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों अध्यापकों एवं बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। परामर्श केंद्र की स्थापना के अवसर पर उनके साथ-साथ संस्था के सचिव जियालाल गोयल प्रिंसिपल नीना गुप्ता, मंजू रेढू, जसबीर चहल, सुनीता प्रदीप, सुमित मौजूद रहे।